

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान तेज होने लगा है। हल्द्वानी में आज दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी समित टिक्कू के पक्ष में एक चुनावी जनसभा की |


इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा की पिछले 21 सालों में दोनों पार्टियों ने उत्तराखंड की जनता को बरगलाने का काम किया है| जनता ने एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा को मौका दिया है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में जनता के सामने आ गई है |

गोपाल राय ने कहा कि उत्तराखंड के अंदर करीब 45 सीटों पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर देने जा रही है | जिससे यह साबित होता कि उत्तराखंड की जनता आम आदमी पार्टी के साथ है | उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और भाजपा के तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले जाने पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा के पास मुख्यमंत्री बदलने के अलावा और कोई काम नहीं है |


उन्होंने 5 साल के अंदर 3-3 मुख्यमंत्री बदल दिए और कांग्रेस में तो अघोषित मुख्यमंत्री के दावेदार हैं इस बार इनका क्या हाल होने जा रहा है यह जल्द तय हो जाएगा।



