तुमड़िया डेम परिसर में मनाया गया वर्ल्ड वेटलैंड डे

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग की पतरामपुर रेंज के तुमड़िया डेम परिसर में आज वर्ल्ड वेट लेंड डे मनाया गया | जिसमें तराई पश्चिम वन प्रभाग डी एफ ओ व समस्त वन विभाग स्टाफ के साथ साथ क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे |

वहीं इस मौके पर वनों को कैसे बचाया जाए और वन्य जीवों को कैसे बचाया जाए इसकी जानकारी दी गई| इसके साथ ही वनों का हमारे जीवन में कितना महत्व है इसकी भी जानकारी दी गई| वही डी एफ ओ बलवंत शाही ने बताया कि वेटलैंड डे मनाया गया है

और वेटलैंड इको सिस्टम बनाती है, और यंहा जलीय और स्थलीय दोनों प्रकार के प्राणी रहते है और सभी का यह कर्तव्य है | कि इसको बचा के रखें वही उन्होंने बताया कि इसका संरक्षण ना करने पर फ़ूड चेन टूट सकती है जिसके परिणाम बहुत हानिकारक हो सकते है|