गन्ने के खेत मे बाघ का डेरा, किसानों में भय का माहौल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

रामनगर के मालधन क्षेत्र तुमड़िया डाम में बाघ ने दो दिन से गन्ने के खेत में अपना डेरा जमाया हुआ है। खेत के पास ही में आबादी हैं। कब कोई बड़ी घटना हो जाए कुछ कहा नही जा सकता हैं।

ग्रामीणों को अब बाघ के हमले का भय सता रहा हैं। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने बाघ को भगाने के प्रयास किए लेकिन बाघ गन्ने के खेत से निकलने को तैयार नही है। ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही बाघ को किसी के आने की आहट महसूस होती है

तो वह जोर जोर से दहाड़ने लगता है और उन पर हमलावर हो जाता है। अगर जल्द ही बाघ को पिंजरे में कैद नही किया गया, तो वह कोई बड़ी अनहोनी कर सकता है। वही अब वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की कार्यवाही की बात कर रहा हैं।