कालाढूंगी से कांग्रेस प्रत्याशी का भाजपा पर निशाना, जीत का किया दावा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – भगवान मेहरा
स्थान – कालाढूंगी
कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी ने मंगलवार को विधानसभा के बैलपड़ाव, गेबवा, धनपुर, चुनाखान, नया गांव और कई क्षेत्रों जाकर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कालाढूंगी विधानसभा की जनता इस बार परिवर्तन करने का मन बना चुकी है |

इस बार राजयोग खत्म होकर रहेगा। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीब जनता को मंहगाई व बेरोजगारी के सिवा कुछ नहीं दिया। जनता इस बार 14 फरवरी को हाथ का बटन दबाकर कांग्रेस को विजय दिलाने के लिए तैयार है | भाजपा ने कोरोना काल में अचानक लॉकडाउन लगाकर गरीब जनता को बेघर कर दिया। उस दौरान कई लोग भूख प्यास से मर गये । सरकार ने लॉकडाउन लगाने से पहले अगर 15 दिन का समय दिया होता तो जनता को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।

इस दौरान जिला अध्य्क्ष सतीश नैनवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष तारा नेगी ,दिनेश चंद्र बधानी, कुलदीप तड़ियाल, राजेन्द्र गजरौला, नवीन छिमवाल, गोपाल बोहरा,चन्दन सिंह, मदन बजवाल, ललित भट्ट, रमेश लाल, महावीर मनोहर आर्या, रवी माथुर, मेहरा, नीरज बिष्ट, ललित मोहन आर्या, सुभम आर्या, आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।