AIMIM के प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार हुआ तेज, जीत का किया दावा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी
हल्द्वानी में आज एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रत्याशी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बनभूलपुरा हल्द्वानी काठगोदाम क्षेत्र में अपना प्रचार किया | वहीं प्रत्याशी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया जिस प्रकार से उत्तराखंड बनने से लेकर अब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया है |

इसके अलावा बनभूलपुरा क्षेत्र में कोई भी विकास नहीं हुआ | बनभूलपुरा क्षेत्र की जनता को कोई भी योजनाएं में नहीं मिल पाती | सबसे बड़ी समस्या हल्द्वानी शहर की बेरोजगारी है, जिसको अभी तक किसी भी सरकार ने पूरा नहीं किया | हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में चेंजिंग ग्राउंड जो पिछले कई सालों से बीमारी का केंद्र बना हुआ है | सरकार ने उसको भी नहीं हटाया |

उन्होंने बताया आज जिस प्रकार से लोगों का प्यार और स्नेह उन्हें मिल रहा है, उन्हें उम्मीद है कि आने वाली 14 फरवरी को उनकी जीत होगी और जीतने के बाद वह विधानसभा के अंदर जितनी भी समस्याएं हैं, उन सभी का समाधान करेंगे औरत जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे |