

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मनीष
स्थान- पिथौरागढ़

विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां इस बार तेज हैं | सभी प्रत्याशी जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहें हैं | वहीं पिथौरागढ़ विधानसभा में इस बार सात प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं |


बता दें पिथौरागढ़ विधानसभा से सात लोगों ने अपना नामांकन भरा है | जिसमें से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापसी के दिन अपना नाम वापस नहीं लिया | विधानसभा से इस बार कांग्रेस, भाजपा, आप, समाजवादी समेत तीन और उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं।


वहीं आईएएस सयुंक्त मजिस्ट्रेट नवनीत नंदन कुमार ने बताया कि नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है, जिसके चलते विधानसभा में कुल सात प्रत्याशी 14 फ़रवरी के दिन चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे।


