दर्जनों ग्राम प्रधानों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, कांग्रेस ने किया जीत का दावा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

राज्य में विधानसभा चुनाव आते ही दल-बदल की राजनीति शुरू हो चुकी है | वहीं हल्द्वानी में आज कांग्रेस के प्रत्याशी महेश शर्मा के नेतृत्व में कालाढूंगी के दर्जनों ग्राम प्रधानों ने कांग्रेस की सदस्यता ली |  वहीं कांग्रेस के कालाढूंगी विधायक के प्रत्याशी महेश शर्मा ने बताया आज जिस प्रकार से लोग कांग्रेस में शामिल हो रहें हैं, इससे साफ़ होता है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनना तय है |

साथ ही कालाढूंगी विधानसभा से प्रत्याशी घोषित होने पर उनका कहना है विपक्ष के माथे पर पसीने आ रहे हैं क्योंकि वह प्रत्याशी जनता पर नहीं अपने भाग्य पर भरोसा करते हैं | विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा विपक्ष जनता से कहते हैं कि मैं भाग्य के भरोसे जीता हूं | जो प्रतिनिधि केवल भाग्य का भरोसा दिला कर अपने आप से पल्ला झाड़ता है वह कालाढूंगी विधानसभा की सेवा कैसे करेगा |

वहीं अपनी जीत पर आश्वस्त उन्होंने कहा कि जनता का प्यार मेरे साथ है और मैं कालाढूंगी सीट के लिए पूरी तरह से तैयार हूं | कालाढूंगी की जनता मुझे जीत दिलाएगी और जिस प्रकार से कांग्रेस में मुझ पर  भरोसा जताया है मैं कांग्रेस के भरोसे पर खरा उतरूंगा |