

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

राज्य में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही दल बदल की राजनीति शुरू हो चुकी है | फिर वह चाहे भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस | वहीं आज कांग्रेस पार्टी में यशपाल आर्य और नैनीताल बैंक के अध्यक्ष के नेतृत्व में अत्यधिक संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली |

यशपाल आर्य ने बताया कि जिस प्रकार से लोग कांग्रेस की सदस्यता लेने से कांग्रेस का परिवार बढ़ रहा है | जनता भाजपा की नीति को समझ चुकी हैं | 2022 में अब कांग्रेस की सरकार बनना तय है | वहीं किशोर उपाध्याय के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने को लेकर कहा कि किशोर उपाध्याय ने ऐसा क्यों किया वह नहीं जानते | किशोर एक वरिष्ठ नेता थे |


उन्होंने कांग्रेस के अंदर बहुत साल सेवा की और कांग्रेस ने भी उनको काफी सम्मान दिया | यशपाल आर्य ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया और कहा कि लोकतंत्र है सभी स्वतंत्र हैं जाने के लिए लेकिन किशोर उपाध्याय के भाजपा में चले जाने के बाद भी कांग्रेस को इसका कोई भी फर्क नहीं पड़ता |



