हरिद्वार मेयर ने विकास कॉलोनी में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -नरेश तोमर
स्थान – हरिद्वार

देश के साथ-साथ राज्य में भी गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है | वहीं हरिद्वार के विकास कॉलोनी में भी 73 वें गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया | जहां पर पहुंची हरिद्वार की मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और इसको प्रत्येक हिंदुस्तानी को दिल से मनाना चाहिए |

सभी को मिलजुल कर हरिद्वार के विकास के लिए कार्य करने होंगे | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेसी एकजुट है और आने वाले समय में हरिद्वार से सतपाल ब्रह्मचारी जीतकर आएंगे | वहीं विकास कॉलोनी के युवा स्थानीय निवासी साजन शर्मा ने कहा कि कॉलोनी में पिछले समय से भाजपा के द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया |

इसलिए हमने विवश होकर अब कांग्रेस के सत्ताधारी पर आशा जताई है और हमें उम्मीद है कि वह जीत कर हमारी सभी समस्याओं का समाधान करेंगे|