

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – खानपुर

राज्य में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है। वहीं खानपुर विधानसभा से वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे गये हैं | क्षेत्र की जनता का भरपूर प्यार व समर्थन भी उन्हें मिल रहा है। बता दें पिछले कुछ समय में उमेश कुमार क्षेत्र की जनता के लिए वह कार्य कर रहे हैं जो पिछले 20 सालों से स्थानीय जनप्रतिनिधि नहीं करा पाए |


वहीं उमेश शर्मा ने कहा कि वह पत्रकारों के सम्मान में खानपुर विधानसभा आए थे लेकिन जब उन्होंने आकर यहां के हालात देखें तो उन्हें बहुत दुख हुआ। पिछले 20 सालों से जनप्रतिनिधि रहे लोगों ने क्षेत्र की जनता की मुख्य समस्या के बारे में ध्यान नहीं दिया तभी उन्होंने जनता के बीच में जाने का मन बना लिया था।

वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें टिकट तो कोई भी पार्टी दे सकती थी लेकिन वह किसी के गुलाम बनकर नहीं रह सकते इसलिए उन्होंने जनता की आवाज पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरने का मन बनाया है। साथ ही साथ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता उन्हें जीता कर विधानसभा भेजती है तो क्षेत्र की जनता तय करेगी कि उन्हें किसी पार्टी को समर्थन देना है या नहीं।


साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि जनता के द्वारा चुना गया जनप्रतिनिधि किसी पार्टी का विधायक नहीं होता, वह जनता का विधायक होता है जो जनता का आदेश होगा उसी के अनुसार निर्णय लिया जाएगा। उनके साथ क्षेत्र के लोगों की जनभावनाएं जुड़ी हुई है और जनता की भावनाओं के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।



