

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – दीपक जोशी

स्थान – बागेश्वर

राज्य में कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है | वहीं कांग्रेस पार्टी की 53 सीटों पर प्रत्याशियों की पहली सूची सामने आने के बाद विधानसभा बागेश्वर से टिकट वितरण पर कांग्रेस नेताओं की नाराज़गी भी सामने आई । बता दें बागेश्वर से बालकृष्ण का टिकट कटने के बाद वह फूट फूट कर रोये हैं ।

बालकृष्ण का साफ तौर पर कहना है कि हरीश रावत ने जानबूझकर उनका टिकट बागेश्वर से काटा है। हरीश रावत को पता था, मैं लगातार 05 सालों से जनता कि बीच कार्य कर रहा हूं। बालकृष्ण का आरोप हैं कि बागेश्वर के षड्यंत्रकारी कांग्रेसी नेताओं और हरीश रावत से नजदीकी रखने वाले रंजीत दास को बागेश्वर से टिकट दिया गया है जो कि सरासर गलत है |



