

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर – नरेश तोमर
स्थान – हरिद्वार

दिल्लीा में कई दिनों तक लगातार चली बैठक के बाद शनिवार देर रात कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्या शियों की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में कुल 53 प्रत्यासशियों के नाम शामिल हैं। वहीं हरिद्वार जिले में अभी तक कांग्रेस पार्टी ने पाँच विधानसभा पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं ।


बता दें हरिद्वार सीट से सतपाल ब्रह्मचारी, रानीपुर सीट से राजवीर सिंह चौहान, भगवानपुर सीट से सिटिंग विधायक ममता राकेश, पिरान किलयर से फुरकान अमहद , मंगलोर विधानसभा सीट से काजी निजामुद्दीन का टिकट फाइनल किया है।


वहीं रानीपुर सीट से प्रत्याशी राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई से केवल रानीपुर विधानसभा की जनता ही नहीं बल्कि पूरा उत्तराखंड परेशान है। उन्होंने कहा कि अब उत्तराखंड की जनता भाजपा की नीति और रीति समझ चुकी है। वहीं रानीपुर विधानसभा सीट पर उन्होंने अपनी जीत पार्टी के खाते में डालने को कही।


