भाजपा और कांग्रेस के दल-बदल नेताओं पर आप का वार, जाने क्या कहा आप नेता बाली ने, पढ़ें पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695


रिपोर्टर- अज़हर मलिक
स्थान- काशीपुर
राज्य में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं | वहीं प्रदेश की राजनीति में हो रहे दल बदल पर कटाक्ष करते हुए आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेनिंग कमेटी के अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में कुछ ऐसे चेहरे हैं जिनको सिर्फ सत्ता का मोह है, जनता से उनका कोई सरोकार नहीं है |

कांग्रेस और भाजपा के नेता हर बार दल-बदल कर जनता को गुमराह करते रहते हैं, जबकि ऐसे नेताओं के पास विकास कार्यों का कोई विजन नहीं होता सिर्फ जनता के वोट लेकर सत्ता हासिल कर निजी स्वार्थ सिद्ध करना ही दलबदलू नेताओं की परिपाटी है, दीपक बाली ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इसलिए एसे चेहरों को जनता के सामने रखा है

जिनको सत्ता का मोह नहीं बल्कि सेवा की चाह है, उन्होने कहा कि काशीपुर विधानसभा में भी बीस सालों से विकास के नाम पर जनता पुरी तरह से ठगी गयी है, लेकिन इस बार जनता के पास परिवर्तन का मन बना लिया है, और अब जनता के पास विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी है।