

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- दीपक जसपुर

स्थान- जसपुर

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां इस बार तेज है | विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनाव में और तेजी आ रही है | वहीं पार्टी के नेता भी अब जनता को लुभाने में लगे गये हैं | पर शायद इस बार जनता ऐसे नेताओं से एक कदम आगे निकल चुकी है और उनका विरोध करने से पीछे नही हट रही |

ऐसा ही एक मामला जसपुर से सामने आया है | जहाँ जसपुर के पूर्व विधायक अपने कार्यकाल में एक पानी कनेक्शन तक नहीं लगा पाए | बता दें यह मामला जसपुर नगर पालिका क्षेत्र के ईदगाह रोड का है | जहां 5 साल पहले पानी की मांग को लेकर जनता ने पानी की टंकी की मांग उठाई थी | लेकिन 5 साल नेताओं के चक्कर काटने के बाद भी समाधान ना मिलने पर आज वहां की जनता आक्रोशित हो उठी और जसपुर के विधायक पर वचन भंग का आरोप लगाया |


वहीं दूसरी ओर राज्य में तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी जनता की दुखती नस पर हाथ रखा और कहा कि जनता ने आशीर्वाद दिया तो जसपुर की समस्याओं का तुरंत निराकरण होगा और विकास भी होगा | सभी नेता जनता को लुभाने की पूरी कोशिश कर तो रहे हैं लेकिन अब देखना होगा कि जनता का आशीर्वाद किसे मिलेगा और जसपुर का सरताज कौन बनेगा | यह आने वाला वक्त ही बतायेगा |



