

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खटीमा में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले आए दिन लगातार सामने आ रहे हैं। कल भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा था। वहीं आज फिर खटीमा ब्लॉक परिसर के एक रूम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में सिलाई मशीनें पकड़ी तथा चुनाव के दौरान मतदाताओं को वितरण करने का भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया।

वहीं मामला प्रशासन के संज्ञान में आने पर स्थानीय चुनाव अधिकारियों, बीडीओ तथा पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में सिलाई मशीन वाले रूम को सील कर दिया गया। साथ ही मौके पर पहुंची क्लस्टर की महिलाओं ने सिलाई मशीनों को अपना बताकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का विरोध किया।वहीं राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के स्पोक्सपर्सन ईलू ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी और कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को लुभाने और चुनाव को प्रभावित करने के संदर्भ में बार-बार शिकायत के बावजूद भी प्रशासन सख्ती से कार्य नहीं कर रहा है।


उन्होंने बताया कि आज भी भारी मात्रा में सिलाई मशीनें ब्लाक परिसर की एक रूम में पकड़ी गई हैं। वहीं उन्होंने चुनाव अधिकारी से निवेदन किया है कि इन मामलों को संज्ञान में लेकर लिफ्त अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया जाए। साथ ही खटीमा बीडीओ दिनेश चंद गुररानी ने बताया कि कलस्टर की महिलाओं के रूम में अगरबत्ती बनाने का कार्य किया जाता है जिसमें कुछ सिलाई मशीनें पाई गई हैं जिसका जवाब क्लस्टर की महिलाएं ही दे सकती है। उन्होंने बताया कि आगे जांच का विषय है ।


जांच के बाद पता चल जाएगा की मामले की वास्तविकता क्या है। उन्होंने सवालों के जवाबों से कतराते हुए यह भी बताया कि इस मामले में ज्यादा जानकारी मुझे नहीं है। इस मामले में उप जिला अधिकारी खटीमा रविंद्र बिष्ट ने बताया कि पकड़ी गई सिलाई मशीन वाले रूम को सील कर दिया गया है जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।



