हल्द्वानी में शनिवार को लगा लॉकडाउन, 11 बजे तक ही खुली रहेंगी अति आवश्यक दुकानें

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन अब सख्त हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने शनिवार को लॉकडाउन लगाने की सहमति बना ली है।सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया की व्यापारियों से वार्तालाप कर सहमति बना दी गई है।

शनिवार को हल्द्वानी शहर में पूर्णतः लॉकडाउन रहेगा। हल्द्वानी शहर में अति आवश्यक दुकाने सुबह 11 बजे तक सुचारू रहेंगी। वहीं व्यापारियों ने भी समर्थन करते हुए कहा कि शनिवार को लॉकडाउन लगाने में हम प्रशासन का सहयोग करेंगे।

जिसमें अब शनिवार को आवश्यक दुकानें जैसे मेडिकल, दूध की दुकानें खुली रहेगी और सभी पूर्ण रूप से दुकानें बंद रहेंगी।