रामनगर विधानसभा चुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी हेमभट्ट ने भरा पहला नामांकन पत्र

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695



संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

उत्तराखंड में विधायक प्रत्याशीयो के नामंकन की प्रकिया शुरू हो गई हैं, जिसके तहत आज रामनगर से बसपा प्रत्याशी हेमभट ने, अपना नामंकन पत्र भरा हैं | उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो गया है |

पहला नामांकन पत्र बसपा प्रत्याशी के रूप में हेमभट ने भरा है। वहीं ब्राह्मण उत्थान  सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमभट को बसपा ने अबकी बार रामनगर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हेमभट्ट ने कहा कि नजूल की भूमि पर हक दिलाने और वन ग्रामो में मूलभूत सुविधाए दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी ।

बसपा ने जो दाव खेल हैं वो कितना कारगर साबित होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। वहीं हेमभट ने बताया कि बहन जी का आदेश था, पार्टी का सिम्बल उन्हें पहली बार मिला है। एक ब्राह्मण को यहाँ टिकट दिया है|