आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस हुई मुस्तैद

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 805753695

रिपोर्टर – मनीष चौधरी

स्थान – पिथौरागढ़

आचार संहिता लागू होने के बाद जनपद की पुलिस की मुस्तैद हो गई है। पुलिस की फ्लाइंग स्काट की टीम रोज अनधिकृत तरीकें से लाई जा रही धनराशि बरामद कर रही है। वहीं अवैध शराब की भी बरामदगी कर रही है

| पुलिस ने चुनाव को देखते हुए पुलिस क्षेत्र के शस्त्र धारक लाइसेंसी भी थाना कोतवालीम में शत प्रतिशत जमा करा दिए है। वहीं लोकेश्वर सिंह पुलिस अधीक्षक ने बताया आचार संहिता लगने के बाद जो रेगुलर क्रिमिनल एक्टिविटी में  लिप्त है, ऐसे 34 लोगों के खिलाफ जनपद पुलिस ने गुण्डा एक्ट में कार्यवाही की है।

इसके अलावा जो लोग कानून व्यवस्था को प्रभावित कर सकते है ऐसे लोगों को चिन्हित कर कुल 227 लोगों के खिलाफ 107-16 व 110जी सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई है। इसके अलावा चार कैश के सीजर किए गए है जिसमें कुल पाँच लाख चोबीस हजार कैश बरामद किया गया है। वहीं 220 लीटर शराब अवैध बरामद की गई है।पुलिस क्षेत्र के कुल एक हजार तीन सौ उन्नीस आर्म्स थे| जिनको पुलिस ने शत प्रतिशत थाने मे जमा करा दिया है।