आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जसपुर विधानसभा में निकाला गया फ्लैग मार्च

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान- जसपुर
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अब जिला प्रशासन व पुलिस फोर्स शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वहीं जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर, उपजिलाधिकारी जसपुर के नेतृत्व में अधीनस्थों और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान विधानसभा में फ्लैग मार्च किकर रहे हैं। जिससे की मतदाता शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में अधिक से अधिक मतदान कर सकें |

वहीं उपजिलाधिकारी जसपुर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि पूरी पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया है ताकि शहर में किसी भी प्रकार की कोई ऐसी घटना न हो जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हो सके | साथ ही अवैध शराब और अवैध नगदी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है | वहीं अगर कोई भी आचार संहिता का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी |