

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अज़हर मलिक

स्थान – काशीपुर
चुनावी सर्गमियां तेज होते ही जनप्रतिनिधियों को पांच सालों में करने वाले विकास कार्यों की याद आ गयी है | इसीलिए आचार संहिता लगने से तुरंत पहले ही बिना काम शुरू किये ही शिलापट्ट लगा दिये गये | दरअसल यह शिलापट्ट से अपनी राजनीति चमकाने वाले और कोई नहीं बल्कि भाजपा के काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा और भाजपा मेयर उषा चौधरी हैं | भाजपा के विधायक को चुनाव से ठीक पहले विकास कार्य करने की याद आई,


लेकिन उनके विकास कार्यों की बात करें तो लाखों की सड़क मरम्मत योजना का शिलापट्ट तो भाजपा विधायक ने लगा दिया लेकिन जिस सड़क मरम्मत योजना का शिलापट्ट लगाया है, उसपर काम चुनाव के बाद ही होगा | यानी कि जनता को पूरी तरह से गुमराह करने के लिए शिलापट्ट लगा दिए गए हैं | वहीं इन सवालों से बौखलाए विधायक का कहना है कि आचार संहिता लगने की वजह से शिलापट्ट पहले लगा दिए गए हैं लेकिन काम जल्द ही शुरू होगा।


बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब विधायक चीमा ने शिलापट्ट की राजनीति का खेल खेला हो | इससे पहले भी चार चुनावों में जीत दर्ज करने वाले चीमा ने पहले भी चुनाव से ठीक पहले ताबड़तोड़ शिलान्यास कर जनता को जमकर गुमराह किया और बाकी के पांच साल जनता विधायक को ढूंढती रही |

लाखों की योजनाओं के शिलापट्ट लगाकर जनता को गुमराह करने वाले विधायक का सच जनता के सामने आ रहा है | अभी तक ना तो कोई सडक बनी और ना ही काम ही शुरु काराया | लेकिन शिलापट्ट लगाकर भाजपा विधायक ने सिर्फ वाहवाही लूटने का काम किया है | बता दें कि आम आदमी पार्टी ने इस बार पूरी तरह से भाजपा विधायक को घेरते हुए जनता के सामने भाजपा विधायक के शिलापट्टों की पोल खोल कर रख दी है।



