

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास के क्षेत्रों में देर रात से ही मौसम का मिजाज बिगड़ने के कारण मूसलाधार बारिश, तेज बिजली की गर्जना के साथ ऊँचाई वाले स्थानों में बर्फवारी हो गई है । वहीं बाजारों में व उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश जारी है। यहाँ स्नोभूय, हिमालय दर्शन, किलबरी आदि स्थानों में बर्फबारी हो रही है।

बर्फबारी के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है लोगों ने आग जलाकर ठंड को दूर करने का रास्ता अपनाया है। चारों और कोहरे की चादर ओढ़े हुए आसमान नजर आ रहा है। बर्फबारी के चलते पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।



