

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





रिपोर्टर-दीपक

स्थान -जसपुर

देश भर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं | जिसको लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सतर्क है और कोरोना की रोक थाम के लिए भी हर सफल प्रयास किये जा रहे हैं | जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं | वहीँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के चिकित्साधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं | पिछले एक हफ्ते में 6 कोरोना के मरीज मिले हैं|


| उन्होंने कहा कि तैयारी पूरी कर ली गई हैं | 22 आक्सीजन बेड भी तैयार कर लिए गए हैं | जो मरीज कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं उन्हें दवाइयों की किट दी जा रही है और होम आईशोलेशन भी किया जा रहा है | और जो लोग टीकाकरण से बचे हुए हैं उनको ढूँढ़ कर टीकाकरण भी किया जा रहा है | बता दें की चिकित्साधिकारी के अनुसार 15 से लेकर 18 बर्ष के बीच बच्चों का टीकाकरण का कार्य जल्दी पूरा कर लिया जाएगा| उन्होंने जनता से अपील भी करी की सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और मास्क भी लगायें |


