रामनगर में बनेगा लाइट एंड साउंड शो, विधायक प्रतिनिधि ने किया भूमि पूजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

पर्यटन नगरी और कुमाऊं के द्वार से प्रसिद्ध रामनगर में लगातार विकास हो रहा है। विकास की राह पर खड़े रामनगर में भी प्रशासन ने लाइट एंड साउंड शो के लिए स्वीकृति दे दी है। इसी क्रम में विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने रामनगर के आमडण्डा में लाइट और साउंड शो का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया ।

बता दें कि यह लाइट और साउंड शो 6 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है। जिसका एक करोड़ रुपया पिछली फाउंडेशन की बैठक में जारी हो गया था। अब इसका तत्काल निर्माण होना है। इसी क्रम में आज इसका भूमि पूजन किया गया। बता दें कि पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने कॉर्बेट पार्क में लाइट एंड साउंड शो बनाने की घोषणा की थी। वहीं विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह अक्षरधाम में लाइट और साउंड शो होता है, ठीक उसी प्रकार लाइट और साउंड शो के माध्यम से जंगली जानवरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

यह स्थानीय लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा। साथ ही यहां आने वाले पर्यटक इसका लाभ उठा सकेंगे और यहां से मायूस होकर नहीं लौटेंगे। इसके बनने से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।