पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- (ललित जोशी सहयोगी धर्मा चंदेल)

स्थान- नैनीताल

नैनीताल ज़िले के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने पाइन्स स्थित कैथलिक सैमेंट्री के जीर्णोद्वार कार्य के पर्यटन अधिकारी, कार्यदायीं संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम एवं कॉन्ट्रेक्टर के साथ किये जा रहे कार्यो का गहनता से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस स्थान को पर्यटन क्षेत्र की दृष्टि से हैरिटेज के स्वरूप में विकसित करना सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पर्यटन को बढ़ावा मिले।

उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सौन्दर्यकरण कार्यों में गुणवत्ता, समयवद्वता व पारदर्शिता का विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिये। उन्होनें कहा कि इस स्थल से कई वर्षों पुरानी यादों का नाता है इसलिए यहॉ पर जो भी पर्यटक आयेंगे उनको सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराई जाये। साथ ही वनविभाग एवं लोनिवि आपस में समन्वय बनाते हुए जो भी उनसे सम्बन्धित कार्य किये जाने हैं उनका तत्काल समाधान करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड़, बिजेन्द्र पाण्डे कार्यदायीं संस्था के दीपक जोशी, कॉन्ट्रेक्टर मोनिष मारकेटीज, चन्दन सिंह आदि मौजूद रहे।