

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955





संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

रामनगर अवैध खनन को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहा हैं। अब बलवन्त सिंह शाही अवैध खनन माफियाओं पर नकेल कसते नजर आ रहे है। बलवन्त सिंह शाही ने अवैध खनन कर रहे माफियाओं के अवैध उपखनिज से भरे वाहनों को लगातार सीज कर रहे है। इन दिनों तराई पष्चिमी डिवीजन रामनगर में खनन माफियाओं में हाहाकार मचा हुआ है।


वहीं बलवन्त सिंह प्रभागीय वनाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोसी और दापका नदी में लगातार अवैध खनन की सूचनाएं आ रही थी | जिसके आधार पर उन्होंने प्रत्येक गेट पर छापा मार कार्यवाई शुरू की हैं |

2021 में उन्होंने 262 वाहन पकड़े थे | इसके बाद उन्होंने कल कठिया पुल, बंजारी, कुंडेश्वरी और जसपुर तक इसके विरुद्ध अभियान चलाया| जिसके फलस्वरूप 6 वाहन पकड़े थे।



