विजय संकल्प यात्रा रैली के समापन के लिए तैयारियां हुई शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान-खटीमा

आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनता के बीच अपनी उपलब्धियों को बताने के लिए विजय संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। कुमाऊं में बागेश्वर से विजय संकल्प यात्रा का आगाज किया गया था। जिसका 4 जनवरी को खटीमा विधानसभा में भव्य समापन किया जाएगा।

विजय संकल्प यात्रा के समापन में खटीमा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित बीजेपी के बड़े नेता शामिल होंगे। विजय संकल्प यात्रा समापन के संयोजक हरियाणा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक हरिपाल हाड़ा ने विजय संकल्प यात्रा के समापन को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी  के पदाधिकारियों की मीटिंग कर सभी पदाधिकारियों को  दायित्व सौंपा गए।