

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की रैली से पहले प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व संध्या पर पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि हल्द्वानी के लिए यह बड़े सौभाग्य की बात है कि कुमाऊँ के अंदर भारत के प्रधानमंत्री पहली बार एक जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं | जिसमें वह लगभग 36 योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे |


रैली में लाखों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है | तो वहीं रैली में कोविड-नियमों का पूरी तरह से पालन किया जायेगा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों को मास्क पहनने और सैनिटाइजर कराया जायेगा | वहीं प्रधानमंत्री कुमाऊं और उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं | जिसमें एम्स की तैयारी को लेकर एम्स के शिलान्यास की भी घोषणा हो सकती है |


