नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गैंग का मुख्य सरगना हुआ गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

बेरोजगारों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया | ठगी का धंधा चलाने वाले गिरोह के लोग सीधे-साधे लोगों को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर लेते थे। लोकेश्वर पुलिस अधीक्षक ने बताया एक अभियुक्त की मेरठ से गिरफ्तारी की गई है। यह एक गैंग है, जिसका यह मुख्य सरगना है, जो रेलवे में फर्जी नौकरी लगाने के नाम से लोगों से पैसा इकठ्ठा करते थे।

जनपद पिथौरागढ़ में अक्टूबर माह में शिकायतर्कता ने शिकायत दर्ज की थी | जिसमें उससे 16,30,000 लाख रुपये इस गैंग के द्बारा लिए गए | फर्जी इंटरव्यू करा के रेलवे में नौकरी लगाने काके नाम पर लोगों को बहला फुसलाकर रुपये ऐठंते थे | जिसमें से तीन अपराधियों को एडेनठिपाइड किया था। वही गिरोह के मुख्य सरगना को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है | जिसे माननीय न्यायालय मे पेश किया जायेगा |