

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




आज का राशिफल : 29 दिसम्बर 2021

.मेष


आज के दिन अपने शब्द और विचार दोनों पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा न करने से दोस्त और सगे संबंधी नाराज होकर संवाद हीनता की स्थिति पैदा कर सकते हैं|ऑफिशियल पूर्व नियोजित कार्य आज सफल होने में संदेह रहने वाला है ऐसे में कार्यों को कल के लिए टालना ही बेहतर होगा | मेडिकल क्षेत्र से संबंधित जो लोगों कारोबार करते है उन्हें निस्संदेह दूसरों से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी |
.वृष


आज के दिन सभी के साथ तालमेल बनाकर चले आपका क्रोध किसी को मानसिक तौर पर चोट पहुंचा सकता है|ऑफिस में विवाद होने पर बात को बहुत तूल न दें, वरना बात बिगड़ सकती है|जो लोग ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए | हेल्थ की बात करें तो यदि आपके नाश्ता व खाने का टाईम सही नहीं है तो जल्द ही इस ठीक कर लें, अन्यथा समय पर न लिया आहार दिक्कत दें सकता है |

.मिथुन

आज के दिन अपनों पर शंका करना ठीक नहीं होगा| ऐसा करने से उनका भरोसा खो देंगे और रिश्तों में खटास भी आ जाएगी| वहीं खुद को भ्रमित करने से बचना होगा साथ ही जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें | ऑफिशियल कार्यों को करने के साथ-साथ आराम को भी महत्व देना चाहिए |
.कर्क

आज के दिन आपको उन कार्यों पर अधिक फोकस करना चाहिए जो पिछले दिनों से पेंडिग चल रहें है | वहीं ऑफिशियल कार्यों को समय पर पूरा किया जाएं इस ओर भी आपको पैनी निगाह बनाएं रखनी होगी, अन्यथा वर्तमान समय में कार्य का भार अधिक बढ़ सकता है |
.सिंह

आज के दिन आपको अपने ज्ञान को बढ़ाना चाहिए इसके लिए कोई बुक आदि का सहारा ले सकते हैं | ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो कार्य को समय पर पूरा करें वहीं दूसरी ओर कार्य पेंडिंग न हो इस पर भी ध्यान देना होगा |कारोबारी ध्यान दें, जिनको भी धन संबंधित कार्य सौंपे वह व्यक्ति विश्वसनीय होना चाहिए अन्यथा आपको वह घात पहुंचा सकते है |
.कन्या

आज के दिन स्वयं को तनाव से दूर रख कर शरीर और मस्तिष्क को आराम देने की जरूरत है | स्वास्थ्य ठीक महसूस नहीं हो रहा है तो विश्राम करें | जो लोग बैंक में जॉब करते हैं खासकर केशियर की पोस्ट पर हैं तो उनको पैसे के लेन-देन पर ध्यान रखना होगा |
.तुला

आज के दिन मन को शांत रखें. हो सकता है दूसरों की बातों को सुनकर आप परेशान हो जाएं | ग्रहों की स्थितियों के अनुसार बॉस के साथ तालमेल कुछ बिगड़ सकता है, इसलिए उनकी हर बात को गंभीरता से लेनी होगी | छोटे व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है, सोचे गए मुनाफे को पाने में सफल रहेंगे |
.वृश्चिक

आज के दिन धर्म-कर्म पर ध्यान देना है क्योंकि वर्तमान समय में धार्मिक कर्म ही विघ्नों को हरने वाले होंगे | कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को टारगेट को समय पर पूरा करना होगा | ग्रहों का सपोर्ट इस ओर आपको सफलता दिलाने वाला बन रहा है | बिजनेस से जुड़े लोग नये व्यापार की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं, लाभ के योग बन रहें हैं |
.धनु

आज के दिन कर्म को करने में विशेष तौर पर ध्यान देना होगा | ऑफिस के कार्य को लेकर आप अपने सहयोगियों का मार्ग दर्शन करने में सफल रहेंगे जिससे की वह सभी कार्य को त्रुटि मुक्त कर सकें और अच्छा परिणाम प्राप्त हो | कारोबार अच्छा नहीं चल रहा है तो धीरज रखने की जरूरत है |
.मकर

आज के दिन परिवार के विवादों से बचना है और फिजूल खर्चों को कम करके रखना होगा, क्योंकि बेफिजूल के खर्च भविष्य में परेशानियां पैदा कर सकते हैं | ऑफिस में किसी के भड़कावे में न आएं हो सकता है कि कोई व्यक्ति गलत बात बता कर क्रोधित कर दें | अनाज का व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ है, बड़े मुनाफे हाथ लग सकते हैं |
.कुंभ

आज के दिन मन में कन्फ्यूजन की स्थिति हो सकती है ऐसे में कुछ देर शांत बैठ कर सही गलत पर विचार करें | ऑफिस में स्थितियाँ बहुत अच्छी नहीं हैं काम को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता हैं जिसका निर्वहन पूरी निष्ठा भाव से करें | व्यापार कर रहे हैं तो संभव है कि छोटी यात्राएं करनी पड़ेंगी |
.मीन

आज के दिन मन पर नियंत्रण बना कर रखना होगा | वहीं कार्य में भी मन कुछ कम लगेगा और आलस्य के चलते कार्य भी बाधित हो सकता है | ऑफिस में जूनियर एवं सीनियर्स दोनों का सहयोग मिलने से आप का मनोबल ऊंचा बना रहेगा | व्यापारियों को अच्छी कमाई के लिए अपने उत्पादों के बेहतर प्रचार-प्रसार की जरूरत होगी |


