

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विज्लवाँण ने ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लगभग छ हजार छात्र- छात्राओं को गरम स्वेटर वितरित की । बता दें कि पहाड़ों में इन दिनों कड़ाके की ठंड हो रखी है | इसी के चलते जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने निजी सहयोग से यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न प्राथमिक एवं राजकीय इंटर कॉलेजों में गरम स्वेटर वितरण करने का निर्णय लिया । मंगलवार को टीम दीपक हमराही ने राजकीय इंटर कॉलेज बनचौरा में सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरण |

जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतूरा ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक विज्लवाँण के सौजन्य से राजकीय इंटर कॉलेज में सभी छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित की गई । जिसके लिए समस्त शिक्षकों और छात्रों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार जताया । वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विज्लवाँण ने बताया कि जनपद मे बढती ठंड के कारण सभी स्कूलों में स्वेटर वितरित की जा रही है और आगे भी वह इसी प्रकार की मुहिम चलाते रहेंगे।



