क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

आज का राशिफल : 28 दिसम्बर 2021

.मेष

आज का दिन विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा, जिसमें परिवार के लोगों का सहयोग भी भरपूर मात्रा में प्राप्त होगा। वही जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

.वृष

आज का दिन आपके सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप नए वाहन को खरीदने के लिए अपने परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप घर से दूर किसी नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको अपनी माता जी की याद सता सकती हैं।

.मिथुन

आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने साथियों के साथ किसी पिकनिक पर जाने का मौका मिल सकता है। आज आप अपनी तरक्की से अपने परिवार के सदस्यों को चौंका सकते हैं, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे व आपके लिए पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

.कर्क

आज के दिन आपकी वाणी आपके चारों ओर मिठास घोलती हुई नजर आएगी। यदि आपका किसी अपने से दूर रह रहे रिश्तेदार से कोई मनमुटाव अथवा वाद विवाद चल रहा था, तो उसमें आज आपको आपकी वाणी समाप्त करा सकती है, जिससे पारिवारिक एकता बढे़गी।

.सिंह

आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं आने देना है। यदि आपने ऐसा किया तो आपके कुछ बनते हुए काम बिगाड़ सकते हैं, क्योंकि आप मन से सही निर्णय नहीं ले पाएंगे, इसलिए यदि आज आपको किसी निर्णय को लेना पड़े, तो अपने परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशवरा अवश्य करें व जोश में आकर कोई भी निर्णय ना लें, नहीं तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है।

.कन्या

दिन आपके खर्चों में अधिकता लेकर आएगा। आपके सामने आज कुछ खर्चे अचानक से सामने आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे, लेकिन यदि आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा रहे हैं, तो उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा।

.तुला

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज मन मुताबिक मुनाफा होगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उसमें आपको ध्यान देना होगा कि आपके शत्रु आपसे ईष्या कर सकते हैं, इसलिए आज अपनी खुशी को अपने तक ही सीमित रखें।

.वृश्चिक

 आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, क्योंकि यही आपके काम आएगी, इसलिए यदि आज घर अथवा व्यापार कहीं पर भी आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो आपको उसे अपने मन में ही रखना होगा, तभी आप अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

.धनु

जो लोग रोजगार की दिशा में कार्यरत हैं, उनको आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज उनको उनके मन मुताबिक नौकरी अथवा बिजनेस करने का मौका मिल सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र से कोई उपहार भी प्राप्त हो सकता है।

.मकर

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा, लेकिन उनको अपने खर्चों को काबू में रखना होगा, नहीं तो उन्हें अपने पिताजी से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपको अपने खान-पान के प्रति भी सचेत रहना होगा, नहीं तो आपको कोई पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने से आपके मन में प्रसन्नता रहेगी।

.कुंभ

आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता लेकर आयेगा। आज आप अपनी जीवनसाथी की बातों को समझेंगे और उन पर अमल करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका रिश्ता और गहरा होगा और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा।

.मीन

 आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपकी कोई पुरानी बीमारी या कोई रोग फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं, इसलिए आज आपको यदि कोई भी स्वास्थ्य समस्या हो, तो आपको उसमें तुरंत डॉक्टरी सलाह अवश्य ही लेनी होगी।