

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के सीमांत खटीमा में जनप्रतिनिधियों से रोड निर्माण की गुहार लगाते लगाते थके हारे ग्राम सभा मुड़ेली के आक्रोशित ग्रामीणों ने आज रोड पर खड़े होकर प्रदर्शन किया | ग्रामीणों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाए। आपको बता दें कि नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मुड़ेली ग्राम सभा की जनता ने अपने विधायक डॉक्टर प्रेम सिंह राणा और ग्राम प्रधान से रोड बनाने को लेकर कई बार गुहार लगाई | उसके बाद भी रोड का निर्माण नहीं कराया गया। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पैदल चलना दूभर हो गया है। बरसात के समय में बहुत बुरा हाल हो जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं और मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते हैं।

वहीं ग्रामीणों ने शासन प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों को भी चेताया है कि अगर सड़क का निर्माण नहीं होता है तो हम लोग आने वाले चुनाव में वोट नहीं करेंगे। इसलिए चुनाव से पहले रोड का निर्माण कराया जाए। वहीं स्थानीय निवासी कमला देवी ने बताया कि विगत कई वर्षों से रोड की मांग चल रही है लेकिन अब तक रोड नहीं बना। रोड ना होने से जलभराव और जलीय जीवो से बराबर खतरा बना रहता है। रोड नहीं बनेगा तो हम वोट नहीं देंगे। प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से कई बार गुहार लगाई गई लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है। वहीं एक अन्य स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि रोड के कच्चे होने की वजह से बराबर कीचड़ पानी से सना रहता है और बहुत परेशानी होती है। ग्राम प्रधान और विधायक से कई बार गुहार लगाने के बाद केवल आश्वासन मिला है। हमारा रोड बनना चाहिए और बिजली के खंभे भी लगने चाहिए।



