

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- सचिन गुप्ता

स्थान- लालकुआं

लालकुआं की कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुर निवासी एक युवक को एसओजी के सहयोग से 106.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि एक सूचना के मिलने पर सुभाष नगर बैरियर के पास युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है | युवक पिछले कई महीने से क्षेत्र में अवैध स्मैक की सप्लाई में लगा हुआ था |

उन्होंने बताया कि युवक का एक साथी और है, जिस की तलाश करते हुए शीघ्र ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी | पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त का चालान कर दिया है | उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मादक पदार्थ के धंधे में लगे लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।



