नशे को दूर रख, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए दौड़ का हुआ आयोजन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- (ललित जोशी-सहयोगी धर्मा चंदेल)

स्थान- नैनीताल।

सरोवर नगरी नैनीताल में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जन भर बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। मैराथन दौड़ में बालक वर्ग में स्नेहल सिंह बिष्ट प्रथम, व बालिका वर्ग में मीनाक्षी फर्त्याल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अलावा अमन सिंह , विवेक कुमार बालक वर्ग में तथा बालिका वर्ग में बीना बसेरा, दीपा आर्या ने स्थान प्राप्त किया। दौड़ बैंडस्टैंड मल्लीताल से होते हुए राजभवन रोड से डाँठ तल्लीताल और लोअर माल रोड से होते हुए बैंडस्टैंड मल्लीताल में समाप्त हुई। बालिका वर्ग और बालक वर्ग में इस दौड़ को बांटा गया है जिसमे दोनों वर्गों में प्रथम तीन आने वाले प्रतिभागियों को 5000, 3000 और 2000 पुरस्कार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर रन फ़ॉर नशा मुक्त भारत अभियान के सदस्य हरीश तिवारी ने कहा इस दौड़ का मकशद युवाओं को नशे से दूर कर खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है |