कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पहुंची पिथौरागढ़, महिला सम्मेलन कार्यक्रम में की शिरकत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- मनीष

स्थान- पिथौरागढ़

कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नेटा डिसूजा पिथौरागढ़ पहुंची | जहाँ उन्होंने  महिला सम्मेलन में शिरकत की | महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अगर मैं बात करूँ तो सच्चाई किसी से छुपी नहीं है। विधानसभा में जब से बीजेपी के विधायक बैठे हैं, तब से कहीं न कहीं महिलाओं के शोषण के केसेज में बढ़ोत्तरी हुई है |

उन्होंने कहा जब विधानसभा में ही ऐसे नेता बैठे हो तो बाहर महिलाओं की सुरक्षा कैसे होगी । दूसरा मुद्दा उन्होंने है मंहगाई का उठाई हुए कहा कि 2014 में गैस सिलेंडर का दाम 410 था आज गैस सिलेंडर का दाम 900 पार और कर्मशियल सिलेंडर का दाम दो हजार पार हो गया है | डीजल-पैट्रोल के दाम तो आसमान छू रहे हैं | मुद्दे तो बहुत है और अब राज्य और केंद्र की इस भ्रष्ट सरकार को जाना ही होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर हमें महिला सशक्त उत्तराखंड चाहिए तो इस महिला विरोधी सरकार को राज्य से बाहर जाने का रास्ता दिखाना होगा।

इसके अलावा उन्होंने प्रियंका गांधी के नारा को दोहराया और कहा, “मैं लड़की हूँ, मैं लड़ सकती हूँ” अब यह नारा पूरे देश का नारा बन चुका है। साथ ही यह हर उस महिला के लिए नारा बन चुका है जो मंहगाई के खिलाफ, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ सकती है |  इस नारे से अब राज्य और देश की बहुत-सी  महिलाएं जुड़ रही हैं ।