क्या कहते हैं आज आपके सितारे, जानिए आज के राशिफल से

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

आज का राशिफल : 21 दिसम्बर 2021

मेष

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम अवसर आएंगे। सायंकाल का समय आप अपने करीबी रिश्तेदार अथवा दोस्तों के साथ मेलमिलाप अथवा किसी पार्टी कर सकते हैं |

वृषभ

आज आपके स्वभाव में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं, जिसके कारण आपके परिवार के सदस्यों को भी हैरानी होगी, लेकिन आज आप अपने कार्यालय में भी अपने क्रोधी स्वभाव को दूर रखकर वाणी में मधुरता को बनाए रखेंगे |

मिथुन

आज का दिन आपका अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको अपने किसी मित्र को कोई कीमती उपहार देने से पहले अपनी जेब का ध्यान रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आप आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं।

कर्क

आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको कुछ सरकारी क्षेत्रों से भी लाभ मिलता दिख रहा है। आज आपके किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपका उत्साह बढ़ा हुआ दिखेगा।

सिंह

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण उनका प्रेम और गहरा होगा, इसके साथ ही आज कुछ लोग अपने साथी से अपने करियर में चल रही परेशानियों को भी साझा करेंगे |

कन्या

आज आप धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहेंगे, जिसके कारण आपके आसपास के लोग इसका फायदा उठाते नजर आएंगे और आपको ज्ञान दे सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान देना होगा कि यदि वह आपके लिए सही हो, तो ही किसी की बात माने अन्यथा अपने मन की सुनें।

तुला

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आप व्यस्तता के कारण अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहेंगे, जिसके कारण सायंकाल के समय आपको सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए आज आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत के प्रति भी सचेत रहना होगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। साझेदारी में जो व्यापार किया हुआ है आज उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आज आप अपने किसी पुराने मित्र के साथ नया व्यवसाय करने का भी प्लान बनाएंगे, लेकिन उसमें आपको अपने भाई से सलाह मशवरा करके ही आगे बढ़ना बेहतर रहेगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आज आप अपना कुछ समय अपने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप किसी पर्यटन स्थल पर घूमने निकल सकते हैं, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

मकर

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज विद्यार्थी अपनी कमियों को ढूंढ कर उन्हें सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे। यदि किसी विषय में वह कमजोर है, तो आज वह उसी का अध्ययन करते नजर आएंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन में भी यदि रिश्तो में कुछ खटास आ रही थी, तो वह आज मिलकर आप समाप्त करेंगे।

मीन

आज का दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ व्यतीत करेंगे। आज आप उन्हें कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं अथवा उन्हे कोई उपहार भेंट कर सकते हैं, जिसे देखकर वह अत्यधिक प्रसन्न होंगी।