शिक्षा मंत्री की फिर फिसली जुबान, गिद्ध से कर डाली यशपाल आर्य की तुलना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की जबान एक बार फिर फिसल गई और जल्दबाजी में वह यशपाल आर्य की तुलना गिद्ध से कर बैठे। बता दें कि पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल पर कि बाजपुर में यशपाल आर्य पर हुए हमले पर आपका हाथ होने की बात चल रही है, इस पर अरविंद पांडे ने कहा कि यशपाल आर्य एक बड़े नेता हैं और उन्होंने कई बड़े-बड़े दायित्वों का निर्वाहन किया है लेकिन उनकी यह बात बिल्कुल भी सही नहीं है। उन्होंने कहा राजनीति में किसी भी व्यक्ति को इतना हीन नहीं होना चाहिए |

बाजपुर हमले के पीछे उनका हाथ होने जैसी बातें बिल्कुल अफवाह है | उन्होंने यशपाल आर्य की तुलना गिद्ध से करते हुए कहा कि गिद्ध कितनी भी ऊंचाई पर चला जाए उसकी नजर हमेशा सड़े गले मास पर ही होती है | साथ ही उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य की यह भाषा सुनकर मुझे बहुत अफसोस हुआ है | हमले का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यशपाल आर्य पर हमला किया है, वह उनके पाले हुए ही लोग हैं | जो जैसा बोता है, वैसा ही पाता है | इसके अलावा उन्होंने हमला करने वालो की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जिन भी लोगों ने ऐसा कृत्य किया है उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए |