

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी में आयोजित हुए इंटरनेशनल हनी-बी फेस्टिवल शुरू हो गया है। जहां शुभारंभ कार्यक्रम में विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल नहीं पंहुच पाये तो कृषि और किसान कल्याण के अपर सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम ने कार्यक्रम में शिरकत की । साथ ही अंतर्राष्ट्रीय हनी फेस्टिवल में आये मधुपालकों के उत्पादों का अवलोकन किया गया ।


हनी-बी फेस्टिवल में बच्चों सहित मौन पालन से जुडे़ लोगों ने तमाम तरह के नए उत्पादों देशी विदेशी, तकनीक, के नायाब तरीकों से अपने मन की जिज्ञासा को शांत किया । सबसे ज्यादा उत्साह लोगों में बी-पॉलीन को लेकर दिखा जो कोरोना काल में खासा प्रकाश में आया। दरअसल मधुमक्खियों द्वारा एकत्र परागकण, बी-पॉलीन कहलाते हैं जिनमें खासा प्रोटीन होता है

जिसे और आयुर्वेदिक चिकित्सकों सहित एलौपेथिक चिकित्सकों द्वारा लोगों को लेने की सलाह दी जाती है। कार्यक्रम में लगे स्टॉलों में तरह-तरह की मधुमक्खियों की प्रजातियों द्वारा एकत्र शहद के साथ कुछ खास किस्म के शहद भी देखने को मिला, वहीं लोगों ने भी इस अवसर को हाथ से नहीं जाने दिया और शहद के गिफ्ट बॉक्स, मधुमक्खी के मोम से बनी मोमबत्ती सहित मौन पालन में इस्तेमाल बहुआयामी यंत्रों की भी खरीदारी की।



