

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान – खटीमा

उधम सिंह नगर ज़िले के सीमांत खटीमा क्षेत्र के झनकईया पकड़िया बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर 10 में वन विभाग की जियादती का एक मामला सामने आया है | बता दें कि झनकईया बंगाली कॉलोनी वार्ड नंबर 10 में मुख्यमंत्री के शिलान्यास बोर्ड लगाने के बाद रात के समय वन विभाग द्वारा सडक निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया जबकि जिस जमीन पर वन विभाग सड़क निर्माण का कार्य करा रही थी उस जमीन को लेकर गाँव के ही एक व्यक्ति के साथ पहले से विवाद चल रहा था |

इस मामले को लेकर पीड़ित ग्रामीण अशोक सरकार पुत्र अधीर सरकार का कहना है कि उक्त जमीन, खेत संख्या 309 , 126 बीघा, 2 बिस्वा के संबंध में वन विभाग से विवाद चल रहा है और पूरा मामला माननीय हाईकोर्ट में विचाराधीन है | इसके अलावा अशोक सरकार ने सक्षम अधिकारियों से लिखित गुहार भी लगाई थी कि सर्वे के बाद ही निर्माण कार्य कराया जाये लेकिन पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में वन विभाग ने रात के समय सडक निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जो कि साफ़-साफ़ वन विभाग की जियादती को दर्शाता है |


वहीं इस पूरे मामले को लेकर खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट का कहना है कि यह पूरा मामला उनके संज्ञान में आया है | इस मामले में पहले उनके द्वारा जांच की जाएगी और जांच के उपरांत जो भी तथ्य आएंगे उसके बाद ही उचित कार्रवाई होगी।



