

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर – भगवान मेहरा

स्थान – कालाढुंगी

भाजपा के वरिष्ठ नेता तारा चन्द्र पांडे ने प्रेस वार्ता कर बताया कि उन्होंने उत्तराखण्ड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेटर भेजकर 60 विधानसभा कालाढूंगी से खुद को भाजपा की ओर से विधायक प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है । वही उन्होंने बताया कि वह 1991 से भाजपा पार्टी से जुड़े है पार्टी ने उंनको आज तक जितने भी पद दिए हैं उनको उन्होंने पूरी जिम्मेदारी से निभाया है ।

उन्होंने कहा उनके द्वारा 2002 से विद्यायक प्रत्याशी की दावेदारी की जा रही है और इस बार भी की गई है अगर पार्टी उंनको प्रत्याशी बनाती है तो वह भारी बहुमतों से चुनाव जीतेंगे | उन्होंने कहा सभी दावेदार हल्द्वानी व कालाढूंगी क्षेत्र के है इसलिए पार्टी को उंनको मौका देना चाहिए। बताते चले तारा चन्द्र पांडे 1996 में ग्राम धमोला से क्षेत्र पंचायत सदस्य दो बार भाजपा के मण्डल अध्य्क्ष,व अनेकों पदों पर रहे चुके है साथ ही व ब्लाक प्रमुख,व नगर पंचायत अध्य्क्ष का भी चुनाव लड़ चुके है |



