

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- भगवान मेहरा

स्थान- कालाढूंगी

कोटाबाग ब्लॉक अंतर्गत कास्तकार विकास समिति कोटाबाग गिनती गांव सभागार में इफको द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी जिलों में राष्ट्रीय स्तर पर प्राकृतिक खेती जीरो बजट फार्मिंग पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें किसानों के खेती में होने वाले फालतू खर्चों के बारे में बताया गया | किसान अपने खेतों में ज्यादा से ज्यादा यूरिया और केमिकल का इस्तेमाल करके अपना ही नुकसान करता आ रहा है।

यदि किसान अपने खेतों पर अपने घर के बने जैविक दवाइयों का इस्तेमाल करता है तो एक उसकी खेती अच्छी हो जाएगी, दूसरा उसका लागत भी कम होगी और उसको अपनी फसल का मूल्य भी अच्छा मिलेगा ।कार्यक्रम में बताया गया कि किसान को मिलने वाली यूरिया ₹3000 एक कट्टे पर होता है किसान को यह यूरिया सब सिटी में 270 में मिलती है यदि सरकार इस सब्सिडी को बंद कर दे तो किसानों का क्या होगा | इसलिए आज से ही किसानों को इसकी तैयारी की जा रही है कि अपनी खेती को कम खर्चे पर लाएं | किसान कट्टे की यूरिया के जगह नैनो यूरिया का इस्तेमाल कर अपने खर्चे को कम कर सकते हैं जिससे पर्यावरण भी बचा रहेगा और खेती में भी लाभ होगा।



