प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी दौरे की तैयारी हुई शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर  – पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी में आगामी 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों से शुरु हो गई है। रैली स्थल को चिन्हित करने के लिए जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। जिसके बाद हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए तय किया गया है।

इस दौरान प्रदेश प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद और कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की |  उन्होंने अधिकारियों को साफ सफाई, बसों और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए, साथ ही प्रभारी मंत्री ने बताया हल्द्वानी में आगामी 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली होगी |

जिसमें कुमाऊं क्षेत्र को प्रधानमंत्री कई हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात भी देंगे, इस रैली में एक लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है |