

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955




रिपोर्टर- मनोज कश्यप

स्थान- हरिद्वार

विधानसभा 2022 के चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है | इसी क्रम में कांग्रेस की आउटरीच सम्मेलन का आयोजन शिवालिक नगर स्थित क्लासिक होटल में किया गया | जिसमें प्रियंका गांधी के सलाहकार प्रमोद कृष्णम महाराज मुख्य अथिति के तौर पर पहुचे और अपने विचारो से सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रियंका गांधी के सलाहकार कालिका पीठधिश्वर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राज्य में भाजपा विरोधी लहर चल रही है और कांग्रेस को एक होकर अब काम करना चाहिए | आज प्रदेश में किसान,मज़दूर,व्यापारी,युवा व महिला सभी पीड़ित है जिससे सभी राज्य में भाजपा की सरकार को बदलने का मन बना चुके हैं | भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा का पाप इतना बढ़ गया है कि महाकुम्भ तक में घोटाला कर दिया है ।


साथ ही वहां मौजूद कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव चौधरी ने कहा कि आज हरिद्वार ज़िले की अनेक संस्थाओ ने कांग्रेस में आस्था जताई जिसका सुझाव प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व हाई कमान को भेजा जाएगा और सरकार बनने पर सभी की समस्याओं का हल किया जाएगा | साथ ही सभी आवश्यक सुझाव को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा चौधरी ने कहा भाजपा का धरातल समाप्त हो गया है और भाजपा अब केवल पूँजी पतियों की पार्टी बन कर रह गई है | धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा कर सत्ता हासिल करने का काम भी अब भाजपा का बंद हो गया है क्योंकि जनता इनको अब भली-भांति समझ चुकी है।



