गाजीपुर बॉर्डर से चला किसान फतेह मार्च सितारगंज पहुंचा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

तीन कृषि कानून वापस और किसानों की एमएसपी समेत अन्य मांगों को केंद्र के मानने बाद किसान दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर से नानकमत्ता के लिए रवाना हुए वही दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर से चला किसानों का फतेह मार्च सितारगंज पहुंचा। वहा पहुंचने पर व्यापार मंडल समेत किसानों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया | साथ ही दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर से लौटे किसानों को बधाई दी।

378 दिन चले किसान आंदोलन की बाद किसानों को मिली सफलता की खुशी पूरा देश मना रहा है | वही किसान नेताओं का कहना है कि जहां इस तरफ किसानों को तीन कृषि कानून वापस होने और एमएसपी समेत किसानों की मांगें सरकार द्वारा मानने की खुशी है। तो वही 700 किसान जो इस आंदोलन में शहीद हुए हैं उनका हमें दुख भी है और केंद्र की भाजपा सरकार अगर पहले तीन कृषि कानून वापस ले लेती और किसानों की मांगें मान लेती तो किसान आंदोलन में जो किसान शहीद हुए वह नहीं होते |

साथ ही कहा कि किसानों की  इस सफलता से पूरे देश के करोड़ों लोगों को आर्थिक गुलामी से निजात मिली है साथी किसान नेताओं ने शहीद किसानों को याद करते हुए सभी किसान मजदूरों का धन्यवाद किया।