

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाजपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एनएचएम के संविदा कर्मचारियों ने मांग पूरी ना होने पर पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है | बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड से जुड़े एनएचएम कर्मचारियों ने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 3 दिन तक इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर कार्य बहिष्कार किया था।

लेकिन प्रदेश सरकार ने एनएचएम कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं किए जाने पर, आक्रोशित कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया । वही एनएचएम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को कांग्रेस पीसीसी सदस्य सुनीता टम्टा ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान सुनीता टम्टा ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं ऐसे में सरकार को एनएचएम कर्मचारियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए जिससे स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर आ सकें ।



