11 दिसम्बर को दिल्ली के सीएम अपने 5 वें उत्तराखंड दौरे पर पहुंचेंगे काशीपुर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- काशीपुर

उत्तराखंड की जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में खड़ी आम आदमी पार्टी इन दिनों राज्य में पूरे जोश के साथ अपने पैर पसारने की कोशिश कर रही है | अपनी बड़ी-बड़ी घोषणाओं से जनता के मतों को अपनी ओर खीचने का काम आम आदमी पार्टी बखूबी से कर रही है | इसी क्रम में उत्तराखंड में अपने 5 वें दौरे पर आने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल एक बार फिर से तैयार हैं | बता दें कि आगामी 11 दिसम्बर को दिल्ली के सीएम केजरीवाल अपने 5 वें दौरे पर कुमाऊ के उधम सिंह नगर ज़िले के काशीपुर विधानसभा पहुंचेंगे | जहाँ जनता को उम्मीद है कि वह एक बार फिर से उत्तराखंड की जनता के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं |

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी पार्टियाँ अपना पक्ष मजबूत करने के लिए जगह-जगह दौरों पर हैं जिसके चलते दिल्ली के सीएम भी काशीपुर में बड़ी संख्या जनसंख्या को संबोधित करने के लिए तैयार है | आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरश्याली ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल के काशीपुर आगमन की सूचना सभी के साथ साझा की | केजरीवाल के इस दौरे के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं | सीएम के इस दौरे को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश है | अपने एक दिवसीय दौरे पर वह काशीपुर पहुंचेंगे जहाँ सभी कार्यकर्ता उनका गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए खड़ें हैं |