ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट, वैक्सीनेशन नहीं तो राज्य में प्रवेश भी नहीं

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – राहुल सैनी

स्थान- मंगलौर

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है । उत्तराखंड के नारसन बॉर्डर पर वैक्सिनेशन को लेकर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक तिवारी वहां पहुंचे । जहां पर उन्होंने उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर चल रहे वैक्सिनेशन अभियान का निरीक्षण किया ।

साथ ही अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक तिवारी ने बताया कि कोरोना ना फैले इसके लिए लोगों को मास्क और दूरी बनाकर रखना जरूरी है | उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की सीमाओं पर बाहरी राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों की सेम्पलिंग की जा रही है और जिन यात्रियों का अभी तक वैक्सिनेशन नही हुआ, उनका वैक्सिनेशन होने के बाद ही उत्तराखंड में प्रवेश दिया जा रहा है ।