बागेश्वर के बदियाकोट में मां भगवती के मंदिर में भीषण आग, बुझाने में जुटे ग्रामीण

बागेश्वर के बदियाकोट में मां भगवती के मंदिर में भीषण आग, बुझाने में जुटे ग्रामीण

स्थान : बागेश्वर
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मां भगवती के मंदिर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है।

मंदिर में आग लगने के बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं और आग लगातार बेकाबू होती दिखाई दे रही है।

आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। ग्रामीण अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल मंदिर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से मंदिर को कितना नुकसान हुआ है, इसकी भी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आग पर कब तक काबू पाया जा सकेगा और मंदिर को कितना नुकसान पहुंचा है।

बागेश्वर के बदियाकोट से इस घटना पर लगातार नजर बनी हुई है। जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, आपको अपडेट किया जाएगा।