केलाखेड़ा थाने का सीओ अखिलेश कुमार ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश

केलाखेड़ा थाने का सीओ अखिलेश कुमार ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश

स्थान : बाज़पुर
रिपोर्टर : विशेष शर्मा

ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार ने थाना केलाखेड़ा का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में रखे पुलिस के असलहों का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेना रहा।

निरीक्षण के दौरान सीओ अखिलेश कुमार ने थाने में मौजूद हथियारों की स्थिति, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को असलहों को सुरक्षित रखने तथा निर्धारित नियमों के अनुसार उनका इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी ने सब-इंस्पेक्टरों और अन्य पुलिसकर्मियों को हथियारों के रखरखाव, सुरक्षा और उचित उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के असलहों का सुरक्षित रखरखाव बेहद जरूरी है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जा सके।

अखिलेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सभी थानों में अर्धवार्षिक निरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं, ताकि पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

वहीं, क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

सीओ ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बनाए रखने के निर्देश दिए।