पुलिस ने स्कूली छात्र/छात्राओं को “गौरा शक्ति एप” के बारे में दी जानकारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान –  उत्तरकाशी

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार गौरा शक्ति अभियान के अंतर्गत “गौरा शक्ति एप” का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के परिपेक्ष्य में मणिकांत मिश्रा, म0उ0नि0 गीता प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल/नोडल अधिकारी उपवा ने राजकीय इंटर कॉलेज जोशियाड़ा और राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी में जाकर स्कूली छात्र/छात्राओं को गौरा शक्ति एप के बारें में जानकारी दी |

उक्त एप को कैसे डाउनलोड करें और किस प्रकार से इसका उपयोग करें | इसके सम्बन्ध में सभी को विस्तृत जानकारी दी | इसके अतिरिक्त उ0नि0 गीता ने स्कूली छात्र/छात्राओं को सोशल मीडिया का सतर्कता पूर्वक उपयोग करने हेतु बताया और उन्हें महिलाओं के कानूनी अधिकारों के सम्बन्ध में भी जागरुक किया ।